मोगा का राजेन्द्र वैक्सीन की खोज के लिए खुद को कोरोना करवाने के लिए हुआ तैयार

Edited By swetha,Updated: 21 Mar, 2020 09:33 AM

moga s rajendra ready to get herself corona in search of vaccine

एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कारण खौफ की जिंदगी जी रही है, वहीं अभी तक इस वायरस का कोई इलाज न सामने आने के चलते विश्व भर के सारे देश चिंतित हैं।

मोगा(गोपी): एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कारण खौफ की जिंदगी जी रही है, वहीं अभी तक इस वायरस का कोई इलाज न सामने आने के चलते विश्व भर के सारे देश चिंतित हैं। इस  स्थिति से निपटने के लिए पंजाब के मोगा जिले के गांव तारेवाला के नौजवान राजेन्द्र सिंह खोसा ने पहलकदमी करते अपना शरीर कोरोना वायरस के वैक्सीन की खोज के लिए वैज्ञानियों के आगे पेश करने की घोषणा की है।

राजेन्द्र सिंह ने बताया कि काफी विचार-विमर्श करने के बाद ही उसने यह फैसला लिया है। उसके शरीर पर कोरोना के वैक्सीन की खोज हो तो इससे ज्यादा खुशकिस्मती क्या हो सकती है? उसने कहा कि यह फैसला पूरे परिवार की सहमति से लिया गया है। अगर उसके शरीर में कोरोना वायरस डालकर इसको ठीक करने के लिए डाक्टर या साइंटिस्ट तजुर्बा करें तो भी उसे कोई ऐतराज नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!