पत्नी के चरित्र को लेकर पति ने छत से फेंका, गंभीर घायल

Edited By Vaneet,Updated: 22 Feb, 2020 03:45 PM

husband thrown from roof due to wife s character seriously injured

पत्नी के चरित्र पर शक करने के चलते पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसे गंभीर घायल हालत...

मोगा(संजीव): पत्नी के चरित्र पर शक करने के चलते पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया जिससे उसे गंभीर घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। अस्पताल में भर्ती बिंदर कौर पत्नी जगसीर सिंह निवासी बगियाना बस्ती मोगा की माता करमजीत कौर ने बताया कि उनका जवाई राजमिस्त्री का काम जानता है लेकिन आजकल नशे के अलावा कोई काम नहीं करता।

उसके दो लड़कियां और दो लड़के हैं तथा उनकी बेटी लोगों के घरों में काम कर बच्चों का पेट पालती है। कल रात उसकी लड़की फोन पर बात कर रही थी कि अचानक जवाई ऊपर से आ गया तथा बेटी पर शक के चलते उसने बुरी तरह पीटा तथा फिर छत से नीचे फेंक दिया। पड़ोसियों ने उसे गंभीर घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!