Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2019 03:31 PM
निकटवर्ती गुरुद्वारा नानकसर की ड्योढी के निकट स्थित महंता के लंगर हाल के ऊपर बने कमरा ....
जगराओं(भंडारी): निकटवर्ती गुरुद्वारा नानकसर की ड्योढी के निकट स्थित महंता के लंगर हाल के ऊपर बने कमरा नम्बर 67 में एक 32 वर्षीय महिला को तेजधार हथियार से कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलने पर थाना सिटी जगराओं के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर निशान सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक महिला की पहचान गुरजीत कौर पुत्री बलदेव सिंह प्रीत नगर (मोगा) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल जगराओं में रखवा दिया है।
सूत्रों के अनुसार मृतका गुरजीत कौर के कमरा नम्बर 67 निवासी कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति जो चूर्ण बेचने का नानकसर गुरुद्वारा के पास काम करता है मौके से फरार है। गुरजीत कौर का कुलदीप सिंह के पास आना-जाना था तथा मृतका आज दोपहर लगभग 12 बजे लंगर हाल से चाय पीकर ऊपर बने कमरा नम्बर 67 में गई थी तथा कुछ मिनटों के पश्चात ही कमरे से चीखों की आवाज पास में रहते एक व्यक्ति को सुनाई दीं। बाद में कमरा बाहर से बंद कर दिया गया तथा जब कमरे के बाहर कुछ खून आया तो उस व्यक्ति ने पुलिस को सूचित कर दिया।
मृतका के पिता बलदेव सिंह के बयान पर कथित आरोपी कुलदीप सिंह के विरुद्ध थाना सिटी जगराओं में धारा 302 में मुकद्दमा नम्बर 200 तिथि 4.10.19 दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। कत्ल से पूर्व महिला का सी.सी.टी.वी. में कमरे में जाने का चित्र कैद हो गया। इस संबंध में बाद में डी.एस.पी. गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र तलवंडी पगेरियां (मोगा) के मृतका गुरजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। वह आज उसे मिलने दोपहर 12 बजे नानकसर आई थी तथा कमरा नम्बर 67 में दोनों की आपस में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी जिसे लेकर आरोपी ने तेजधार हथियार से गुरजीत कौर का कत्ल कर दिया।