ज्वाइंट कमिश्नर अंकुर महेंद्रू की ट्रांसफर, इस अधिकारी को मिल सकती है कमान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jun, 2022 04:26 PM

there will be reshuffle in the branches of municipal officials again

पंजाब सरकार द्वारा संगरूर लोकसभा सीट से संबंधित दो सब डिविजन पर एस.डी.एम. लगाने के लिए शुक्रवार को पी.सी.एस. अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है।

लुधियाना (हितेश) : पंजाब सरकार द्वारा संगरूर लोकसभा सीट से संबंधित दो सब डिविजन पर एस.डी.एम. लगाने के लिए शुक्रवार को पी.सी.एस. अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। इनमें नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर अंकुर महेंद्रू को मालेरकोटला का एस.डी.एम. लगाया गया है। उनको चीफ सैक्रेटरी द्वारा जारी ऑर्डर के जरिए तुरंत नए स्टेशन पर ज्वाइन करने को बोला गया है। उनके पास बिल्डिंग, हैल्थ, तहबाजारी सहित कई महत्वपूर्ण ब्रांचों की जिम्मेदारी थी, जिनका चार्ज बाकी अधिकारियों में बांटने के लिए कमिश्नर शेना अग्रवाल द्वारा ब्रांचों में फेरबदल किया जा सकता है, जिसका इंतजार कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल की ट्रांसफर के बाद से ही किया जा रहा है। 

शिखा भगत को मिल सकती है जोन बी की जिम्मेदारी 
वहीं दूसरी तरफ चर्चा चल रही है कि अंकुर महेंद्रू की ट्रांसफर के बाद जोन बी के जोनल कमिश्नर की कुर्सी खाली हो गई है, जिसकी जिम्मेदारी पी.सी.एस. शिखा भगत को मिल सकती है, जिनसे हाल ही में गलाडा के ए.सी.ए. का चार्ज वापिस लेकर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर के रूप में नियुक्ति की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!