मनीट्रांसफर की दुकान से उड़ाई लाखों की नकदी, चोर CCTV में कैद

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 10:45 AM

robbery in money transfer shop

एक चोर ने कोहाड़ा से एक बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के एक घंटे के अंदर ही मनीट्रांसफर की एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की

लुधियाना (राम): एक चोर ने कोहाड़ा से एक बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने के एक घंटे के अंदर ही मनीट्रांसफर की एक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी व विदेशी करंसी चोरी कर ली, जबकि उक्त चोर द्वारा घटना को अंजाम देने की पूरी वारदात दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद थाना जमालपुर की पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज प्राप्तकर जांच शुरूकी है।

जमालपुर त्रिकोणी पार्क के नजदीक मनीट्रांसफर की दुकान चलाने वाली महिला दोपहर के समय जी.टी.बी. नगर स्थित अपने घर गई हुई थी, जो शाम चार बजे दुकान पर वापस दुकान पर आई तो दुकान की चाबी अपने घर ही भूल गई। जब वापस दुकान पर आई तो देखा कि अल्मुनियम का गेट टूटा हुआ है व अंदर से करीब 50 हजार की नकदी और 40 से 50 हजार की विदेशी करंसी गायब थी।

सी.सी.टी.वी. कैमरे देखने पर पता लगा कि एक सप्लैंडर मोटरसाइकिल सवार युवक ने अल्मुनियम का गेट तोड़ अंदर से नकदी व विदेशी करंसी चोरी कर ली। इस संबंधी जांच अधिकारी पलविंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच दौरान पता चला कि उक्त चोर ने 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े 3 बजे कोहाड़ा स्थित एक बैंक के बाहर से उक्त सप्लैंडर मोटरसाइकिल चोरी किया व सिर्फ आधे घंटे के अंदर चार बजे उक्त दुकान में चोरी कर ली। फिलहाल पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज प्राप्तकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!