PRTC बस ने कुचला युवक, हालत गंभीर

Edited By Vatika,Updated: 18 May, 2019 01:48 PM

accident

जालंधर बाईपास चौक के निकट सड़क क्रॉस कर रहे एक युवक को पी.आर.टी.सी. की बस ने टक्कर मार दी जिस दौरान बस युवक की एक बाजू को कुचलते हुए गुजर गई व ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में राहगीरों ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया।

लुधियाना(तरुण): जालंधर बाईपास चौक के निकट सड़क क्रॉस कर रहे एक युवक को पी.आर.टी.सी. की बस ने टक्कर मार दी जिस दौरान बस युवक की एक बाजू को कुचलते हुए गुजर गई व ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। गंभीर हालत में राहगीरों ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया।

पीड़ित संजीव शर्मा निवासी गगनदीप कालोनी काकोवाल रोड ने बताया कि जालंधर बाईपास के निकट वह दाईं ओर देखता हुआ सड़क क्रॉस कर रहा था। तभी पी.आर.टी.सी. की बस ने बिना हॉर्न दिए अचानक उसे टक्कर मार दी। बस उसके एक हाथ के ऊपर से गुजर गई जिस कारण उसकी बाजू टायरों के नीचे आ जाने से पिस गई। उसकी पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। थाना दरेसी की पुलिस ने पीड़ित संजीव के बयान पर बस ड्राइवर सुरेश कुमार निवासी सेखोपुर पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!