हथियार की नोक पर लूटपाट व छीना-झपटी करने वाले 3 काबू

Edited By Kalash,Updated: 01 Apr, 2023 10:43 AM

3 arrested for looting and snatching at gunpoint

लूटपाट व छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने काबू किया है

लुधियाना : लूटपाट व छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राज कुमार निवासी मूल निवासी जम्मू-कश्मीर, कमल उर्फ रवि लाला निवासी गांव मालोमाजरा पटियाला, विनोद कुमार निवासी जगाधरी, यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से लूटपाट व छीना-झपटी के 10 मोबाइल व तेजधार हथियार बरामद हुए हैं।

थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को हथियार नोक पर उनसे लूटपाट करते थे और वे नशा करने के आदी हैं। आरोपी कमल के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं जबकि राज कुमार के खिलाफ 1 केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!