मां ने खुद चोटिल होकर अपने साढ़े पांच माह के बच्चे को बचाया

Edited By Vatika,Updated: 16 Oct, 2019 11:44 AM

accident mother injured

स्थानीय ललहेड़ी रोड पर आज मां की ममता की अनूठी मिसाल उस समय देखने को मिली जब एक सड़क हादसे में खुद को चोटिल करते हुए मां ने अपने साढ़े

खन्ना: स्थानीय ललहेड़ी रोड पर आज मां की ममता की अनूठी मिसाल उस समय देखने को मिली जब एक सड़क हादसे में खुद को चोटिल करते हुए मां ने अपने साढ़े पांच माह के  बच्चे को बचा लिया। इस हादसे में मां की बाजू की हड्डी टूट गई जिसे खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

मिली जानकारी के  अनुसार आज जब अवतार सिंह निवासी गांव रौणी अपने मोटरसाइकिल पर पत्नी अमरजोत कौर (25), लड़की गुरनूर कौर एवं बेटे जश्नदीप के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के उपरांत वापस अपने गांव जा रहे थे तो जैसे ही वे ललहेड़ी रोड पुल के ऊपर चढऩे लगे तभी बीच सड़क में एक गड्ढे के कारण उनके वाहन का संतुलन बिगड़ गया और इस परिवार के सभी लोग बीच सड़क में जा गिरे।

घटना के समय यातायात काफी चल रहा था।गोद में उठाए साढ़े पांच माह के जश्नदीप को चोट से बचाने के लिए मां ने अपनी बाजू को ढाल बनाते हुए बेटे को बचा लिया अन्यथा बच्चे को काफी चोटें आनी थीं। हादसे में परिवार के अन्य सदस्यों को थोड़ी-बहुत चोटें आई हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!