जमीनी विवाद में 2 पक्ष आपस में भिड़े, क्रॉस केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 28 Jun, 2022 05:55 PM

2 parties clashed in land dispute cross case filed

जमीनी विवाद में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों के घायल

खन्ना : जमीनी विवाद में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए जिसके चलते दोनों पक्षों के लोगों के घायल होने के चलते पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया। पहले पक्ष की मनजीत कौर पत्नी बुध सिंह निवासी इकोलाही की शिकायत पर कथित आरोपियों हरप्रीत सिंह पुत्र सुरमुख सिंह, गुरप्रीत कौर पत्नी मनदीप सिंह, स्वर्णजीत कौर पत्नी सुरमुखसिंह, प्रीतम सिंह पुत्र मल सिंह निवासी इकोलाही के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी उसकी मोटर से खेतों को पानी लगा रहे थे, जब उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, वहीं दूसरे पक्ष के प्रीतम सिंह पुत्र मल सिंह के बयानों पर पुलिस ने आरोपियों मनजीत कौर पत्नी बुध सिंह, गुरप्रीत कौर पुत्री बुध सिंह, धन्ना तथा सौदागर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। हादसे की जांच कर रहे आई.ओ. अमर सिंह ने बताया कि घटना का समय तथा स्थान एक ही होने के चलते तथा मौके से की पड़ताल के बाद क्रॉस केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!