Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2023 11:51 AM

गांव मीरपुर में रविवार की सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सड़क को लेकर 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई
सुल्तानपुर लोधी : गांव मीरपुर में रविवार की सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सड़क को लेकर 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान 2 महिला और 2 पुरुष घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं, मौके का सी.सी.टी.वी. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव मीरपुर निवासी फुम्मन सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और उनका बेटा विदेश में है। उसने बताया कि वह रविवार की सुबह खेत से लौट रहा था। जब वह अपने घर के बाहर पहुंचे तो उसे मारने की नीयत से मलकीत सिंह, लखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, भूपिंद्र सिंह, चरण सिंह, बलजिंद्र सिंह व अन्य अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और इसी बीच उन्होंने उसे मोटरसाइकिल से नीचे फैंक दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान जब उसकी पत्नी उसकी चीख सुन कर उसे छुड़ाने पहुंची तो सुरजीत कौर को भी उक्त लोगों ने पीटा। इसमें उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।
उन्होंने कहा कि मलकीत सिंह व उसके साथी हमारी जमीन पर अवैध तरीके से रास्ता बनाना चाहते हैं। वहीं, कब्जा करने की नीयत से बाहर से गुंडों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने कहा कि घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। इससे पहले भी वह हमारे साथ अक्सर ही गाली-गलौच करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके राजनीतिक दृष्टिकोण के कारण हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने एस.एस.पी. व डी.एस.पी. से न्याय की मांग की है।
दूसरे पक्ष ने आरोप को झूठा व बेबुनियाद बताया
इस संबंध में जब मलकीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि फुम्मन सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों को झूठे और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि फुम्मन सिंह व उसके साथियों ने मेरे व मेरी पत्नी कुलवंत कौर के साथ मारपीट भी की है। इस दौरान हम दोनों को गंभीर चोटें आई।
उन्होंने कहा कि फुम्मन सिंह व उनके साथ अन्य लोगों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच किया है। उन्होंने कहा कि हम गुरुद्वारा साहिब से घर जा रहे थे। इतने में फुम्मन सिंह ने मोटरसाइकिल लाकर उनके पैरों में मार दी। इस दौरान वह गिर पड़े। इसके बाद गांव के बाहर से कई युवक आए थे। जिनकी कारें गुरुद्वारे के पीछे मक्के के खेतों में खड़ी थीं। और उन्होंने फुम्मन सिंह, ध्यान सिंह, बलवीर सिंह, जगरूप सिंह, गुरदीप सिंह के साथ हम पर हथियारों से हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि फुम्मन सिंह कई वर्षों से गुरुद्वारा साहिब को जाने वाली रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जहां अब सड़क का निर्माण किया जा रहा है और हमारे द्वारा वहां पानी निकासी के लिए पाइप भी डाल दिए हैं। इसके चलते फुम्मन सिंह ने तल्खी में आकर हमें पीटा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। इस मौके पर मलकीत सिंह और उनकी पत्नी कुलवंत कौर का भी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी लखविंदर सिंह टुरना
इस मौके पर जब इस घटना को लेकर कबीरपुर थाना के प्रभारी लखविंदर सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी मैडीकल रिपोर्ट हमारे पास आएगी। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को क्षेत्र का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here