पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, हेरोइन, इंजेक्शन व ड्रग मनी सहित महिला गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 22 May, 2022 05:52 PM

police arrested woman with heroin

सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर खाली प्लाट व हवेली

कपूरथला (भूषण/महाजन): सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर खाली प्लाट व हवेली में बड़ी संख्या में नशेड़ी नौजवानों को नशा करवाने वाली एक महिला आरोपी को 20 ग्राम हेरोइन, 200 खाली इंजेक्शनों, इलेक्ट्रोनिक कंडा व 4100 रुपए की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एस.एस.पी. राज बचन सिंह संधू ने बताया कि जिले भर में चलाई जा रही ड्रग विरोधी मुहिम के तहत एस.पी. (डी) जगजीत सिंह व डी.एस.पी. (डी) अमृत स्वरूप डोगरा की निगरानी में सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनेल सिंह ने पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की हुई थी कि इस दौरान सूचना मिली कि निर्मल कौर उर्फ निम्मो पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी गांव भट्ठे अपने घर में हेरोइन बेच रही है।

जिस पर सी.आई.ए. टीम ने महिला के घर छापेमारी की तो उससे 20 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रोनिक कंडा व 4100 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। एस.एस.पी. कपूरथला ने बताया कि निर्मल कौर उर्फ निम्मो के खिलाफ पहले भी नशा बेचने का मामला दर्ज है। जिसमें करीब एक महीने पहले ही जमानत पर रिहा होकर आई है। जब इस प्लाट की पुलिस द्वारा सर्च किया गया तो उक्त प्लाट व हवेली में नशा कर फैंकी गई खाली इंजेक्शन बरामद हुए। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से 200 खाली इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!