कार चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Edited By swetha,Updated: 12 Jun, 2019 09:43 AM

1 died in accident

जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग गांव हमीरा के समीप कार व साइकिल में टक्कर हो गई, जिसके परिणाम स्वरूप साइकिल चालक की मौत हो गई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने मृतक के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल...

कपूरथला(महाजन): जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग गांव हमीरा के समीप कार व साइकिल में टक्कर हो गई, जिसके परिणाम स्वरूप साइकिल चालक की मौत हो गई। थाना सुभानपुर की पुलिस ने मृतक के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में भेज दिया है। 

मृतक की पहचान 65 वर्षीय शिंगारा सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी गांव डोगरांवाल के रूप में हुई। मृतक के बेटे निशान सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका पिता गांव हमीरा से बिजली का बिल भुगतान करने के बाद साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जब वह गांव के नजदीक पहुंचा, तो साइकिल के आगे अचानक पशु आ गया, पशु से बचने के प्रयास में दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में भेजा। जहां सिविल अस्पताल के ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे की जांच कर रहे थाना सुभानपुर के ए.एस.आई. तरसेम सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के बेटे निशान सिंह ने बताया कि उसके पिता की दुर्घटना में अचानक मौत हो गई है। इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है। इसलिए पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!