कश्मीर पुलिस प्रमुख की नशा बेचने वालों को चेतावनी, युवाओं से की अपील

Edited By Kalash,Updated: 14 Apr, 2026 03:15 PM

kashmir police chief warns drug peddlers

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) VK बिर्दी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने नशा-विरोधी अभियान को और तेज करेगी

श्रीनगर (मीर आफताब): कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) VK बिर्दी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने नशा-विरोधी अभियान को और तेज करेगी और आने वाले दिनों में नशा बेचने वालों और तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए IGP बिर्दी ने कहा कि पुलिस हमेशा से ही नशे के खिलाफ 'मिशन मोड' में रही है।

उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में हमारी कार्रवाई और भी तेज होगी, ताकि नशा बेचने वालों, तस्करों और नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।" उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अनुशासित रहना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए।

IGP ने सिख समुदाय को शुभकामनाएं भी दीं और बताया कि इस शुभ अवसर पर वह प्रबंधन के निमंत्रण पर गुरुद्वारे गए थे। उन्होंने कहा, "यह एक पवित्र दिन है और खालसा पंथ की स्थापना का दिन भी है। हम यहां आए, मत्था टेका और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से सिख समुदाय को बधाई दी।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!