MA पास युवक 8 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2021 03:48 PM

young man arrested with 8 grams of heroin

कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने दशहरा ग्राउंड जालंधर कैंट से एक युवक

जालंधर(महेश): कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने दशहरा ग्राउंड जालंधर कैंट से एक युवक को 8 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम कंवलजीत सिंह ने बताया कि  स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा काबू किए गए उक्त आरोपी की पहचान रतन उर्फ काका पुत्र प्रेमचंद निवासी मोहल्ला नंबर 29 जालंधर कैंट के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी काका 32 साल का है और उसने पॉलिटिकल साइंस की एम.ए.  की  है। पूछताछ में उसने कहा कि वह पिछले 5 महीने से यह गैरकानूनी काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना जालंधर कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हैरोइन कहां से लेकर आता था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!