बेटे के साथ बाइक पर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Edited By Vaneet,Updated: 14 Jul, 2020 12:30 PM

woman going on bike with son dies in road accident

बेटे के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में गांव तगड़ थाना नूरमहल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान जगदीश कौर पत्नी बलबीर सिंह निवासी गांव धारीवाल थाना नकोदर के रूप में हुई है। ...

जालंधर(महेेश): बेटे के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में गांव तगड़ थाना नूरमहल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान जगदीश कौर पत्नी बलबीर सिंह निवासी गांव धारीवाल थाना नकोदर के रूप में हुई है। 

जंडियाला के पास हुए हादसे के बारे में मृतका के बेटे संदीप सिंह ने मामले की जांच कर रहे जंडियाला पुलिस चौकी के ए.एस.आई. विपिन कुमार को बताया कि वह मां-बेटा रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनका बाइक बेकाबू हो गया और वह दोनों सड़क के बीच गिर पड़े। मां के सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल नूरमहल में भर्ती करवाने के लिए लेकर गया तो उन्होंने अस्पताल में भर्ती नहीं किया, जिसके बाद वह सरकारी अस्पताल जंडियाला आ गया। वहां मौजूद डाक्टरों ने मां को चैक करने के बाद मृतक करार दे दिया। जांच अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि हादसे में किसी का कोई कसूर नहीं हैं, जिसके चलते पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!