Edited By Kamini,Updated: 14 Jan, 2022 03:03 PM
जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी में कपड़ा व्यापारी रमन अरोड़ा शामिल हुए हैं। जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को पुलिस.........
जालंधर: जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी में कपड़ा व्यापारी रमन अरोड़ा शामिल हुए हैं। जानकारी मिली है कि रमन अरोड़ा को पुलिस केस का डर सता रहा है। 'आप' के उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने स्थानीय कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। उनका का कहना है कि उन्हें डर है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है इसलिए उन्होंने अपने वकील के जरिए कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई है। याचिका को लेकर सैशन कोर्ट ने पुलिस को नोटिस भी जारी किया है। रमन अरोड़ा के खिलाफ कोई लंबित शिकायत है या कार्रवाई चल रही है कोर्ट को इस बारे सूचित किया जाए।
बतां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमन अरोड़ा ने गत दिवस जी.एस.टी. भवन में धरना प्रदर्शन दौरान कोई गलत शब्दावली का प्रयोग किया था। इस दौरान काफी लोगों ने ऐतराज भी जताया था। इस पर राजनीति भी हो रही थी। सिटी की लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी कर रहे है। इसी मामले लेकर रमन अरोड़ा को कार्रवाई का डर सता रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here