महिला को छेड़छाड़ से बचाते हुए अपनी जान देने वाले कमांडो सुखविंद्र की मां मुख्यमंत्री से मिली

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2019 11:01 AM

the mother of commando sukhwinder met the chief minister

पंजाब में एक महिला को छेड़छाड़ से बचाते हुए अपनी जान देने वाले चौथी कमांडो बटालियन के कमांडो सुखविंद्र कुमार की मां ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की।

जालन्धर(धवन): पंजाब में एक महिला को छेड़छाड़ से बचाते हुए अपनी जान देने वाले चौथी कमांडो बटालियन के कमांडो सुखविंद्र कुमार की मां ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कुछ समय तक मुख्यमंत्री के साथ परिवार की समस्याओं को लेकर चर्चा की। 

कैप्टन ने कहा कि कमांडो सुखविंद्र कुमार ने बहादुरी का परिचय दिया है तथा वह उनकी बहादुरी पर उन्हें सैल्यूट करते हैं। उन्होंने कहा कि वह सुखविंद्र के परिवार के साथ दुख में पूरी तरह से शामिल हैं। सुखविंद्र ने जिस बहादुरी का परिचय दिया है, ऐसा करके उन्होंने अन्य पुलिस जवानों व अधिकारियों को एक नया रास्ता दिखाया। 

उन्होंने स्व. सुखविंद्र की माता से कहा कि सरकार परिवार के साथ है तथा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। अगस्त महीने में सुखविंद्र जब अपनी ड्यूटी पर था तो किसी व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने की कोशिश की थी जिसका उसने कड़ा विरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे पुलिस जवानों के साथ हमेशा है जो अपनी ड्यूटी को अपना कर्तव्य समझ कर निभाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!