Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Sep, 2022 07:10 PM

थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने न्यू माडल हाऊस में नाथ नामक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जालंधर (शौरी): थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने न्यू माडल हाऊस में नाथ नामक व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ए.सी.पी. वैस्ट गगनदीप सिंह ने बताया कि शंकर पुत्र उद्रव निवासी न्यू माडल हाऊस गली नंबर 1 ने मामूली बात को लेकर अपने पडोसी नाथ के घर घुसकर उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था। इसके बाद नाथ को सिविल अस्पताल उपचार के लिए दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से ही शंकर फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने बस्ती शेख के घास मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि शंकर के बेटे से नाथ की मामूली टक्कर हो गई थी। इसके बाद शंकर ने शराब के नशे में गाली-गलौच करने के साथ उसकी हत्या कर डाली।
इसी तरह पुलिस ने एक अन्य मामले में नामजद चल रहे राजवीर सिंह उर्फ नन्नू वासी दशमेश नगर को को भी गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर हेरोइन स्मगलिंग के आरोप लगे थे और पुलिस को इसकी तलाश थी, जिस पर शिकंजा कसा गया है।