श्री बालाजी नवयुवक सभा धार्मिक मंच व लंगर लगा कर करेगी शोभायात्रा का स्वागत  : परमदीप सिंह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Mar, 2020 10:18 AM

sri balaji navyuvak sabha will welcome religious procession

श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा 2 अप्रैल को निकाली जा रही शोभायात्रा के स्वागत-सम्मान हेतु काजी मोहल्ला बाबा पीर वाली गली श्री बाला जी नवयुवक सभा द्वारा विशाल स्वागती मंच लगाया जा रहा

जालंधर(शास्त्री): श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा 2 अप्रैल को निकाली जा रही शोभायात्रा के स्वागत-सम्मान हेतु काजी मोहल्ला बाबा पीर वाली गली श्री बाला जी नवयुवक सभा द्वारा विशाल स्वागती मंच लगाया जा रहा है। इसके माध्यम से शोभायात्रा में शामिल धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक गण्यमान्यों को सम्मानित किया जाएगा।

उक्त विषय में प्रैस को जानकारी देते हुए आयोजक परमजीत सिंह तथा गौरव चड्ढा ने बताया कि उक्त मंच के माध्यम से जहां प्रभु भक्तों को सम्मानित किया जाएगा वहीं पर पुष्प वर्षा तथा विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ संगत में बांटे जाएंगे तथा धार्मिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस विषय में आयोजकों की विशेष बैठक बुलाई गई तथा तैयारियों का जायजा के लिए सदस्यों की अलग-अलग ड्यूटियां भी लगाई गईं।

आज संस्था द्वारा उक्त कार्यक्रम से संबंधित तैयार किए गए निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया जिसकी रस्म श्री विजय कुमार चोपड़ा द्वारा अदा की गई। इस अवसर पर पवन शर्मा, सौरव जैन, एड. प्रिंस भंडारी, गुरविंद्र सिंह, संजय नारंग, अजय चड्ढा, मोहित आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!