भारतीय जनता पार्टी शहरी में सर्वसम्मति से चुने गए मंडलों के अध्यक्ष

Edited By swetha,Updated: 07 Dec, 2019 10:48 AM

president of mandals unanimously elected in bharatiya janata party urban

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर में पड़ते मंडलों के अध्यक्षों का चुनाव चुनावी प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से करवाया गया।

जालन्धर(महेश): भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर में पड़ते मंडलों के अध्यक्षों का चुनाव चुनावी प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से करवाया गया। ये चुनाव जिला संगठन चुनाव अधिकारी दयाल सिंह सोढी एवं सुभाष सूद की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, मुनीष विज विशेष तौर पर उपस्थित थे।

सुभाष सूद ने बताया कि आज भाजपा जालंधर शहरी के अधीन आते 7 मंडलों के अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से पूरी कर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिसमें केंद्रीय विधानसभा मंडल नंबर-5 का अध्यक्ष डा. वनीत शर्मा, वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते मंडल नंबर-8 का अध्यक्ष अमित, मंडल नंबर-9 का अध्यक्ष सौरभ सेठ, मंडल नंबर-10 का अध्यक्ष दविंद्र भारद्वाज एवं मंडल नंबर-11 का अध्यक्ष रितेश निहंग को बूथ अध्यक्षों की सहमति से बनाया गया।

इसके अलावा कैंट विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते मंडल नंबर-12 का अध्यक्ष अमरजीत सिंह गोल्डी को बूथों के अध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों की सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी सोढी व सूद की अध्यक्षता में चुन कर बनाया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर-1 एवं 2 व मंडल नंबर-3, सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर-4 व कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल नंबर-13 में सर्वसम्मति न बन पाने के कारण इन मंडलों के चुनावों की प्रक्रिया को आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। सोढी ने कहा कि समॢपत कार्यकत्र्ताओं को उनकी मेहनत का फल मिला है और आने वाले चुनावों के लिए सभी लोग इसी प्रकार मिल-जुल कर कार्य करें, ताकि पार्टी मजबूत हो सके।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, राजू मांगू, विनीत धीर, राजीव, अशोक चड्ढा, अमित सिंह संघा, किरपाल सिंह बूटी, वारिश मिंटू, सुभाष भगत, कीमती भगत, संजीव शर्मा, अमित भाटिया, हरजिंद्र सिंह, बाबू अरोड़ा, चंदन भनोट, तजिन्द्र वालिया, विश्व महिंद्रू, अरुण मल्होत्रा, यजीत हुरिया, संजीव, सन्नी भगत, हरमेश लाल शर्मा, धर्मपाल, ब्रिज भूषण शर्मा, पंकज कालिया, राजिंद्र गोसाई, हरप्रीत बेदी व बोबिन शर्मा आदि मौजूद थे। 

सैंट्रल हलके के नेता ने वर्चस्व के चक्कर में मंडलों की चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के मंडलों के अध्यक्षों के चुनावों में  यह चर्चा रही कि इस प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने के लिए एक नेता द्वारा अपने वर्चस्व के चक्कर में पूरा जोर लगाया गया था।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के कुछ पदाधिकारियों पर आज हमला कर उनसे मारपीट भी की गई और उनके मोबाइल फोन तक तोडऩे की कोशिश की गई।सूत्रों के अनुसार इसी नेता द्वारा पिछले दिनों केंद्रीय विधानसभा में पड़ते रामा मंडी में भी अपने किले को बचाने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से भी मारपीट की गई थी। आज नेता द्वारा अपने वर्चस्व को बचाने के लिए मंडल नंबर-4 के अधीन पड़ते बङ्क्षडग़ गांव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा पर महिलाओं को आगे कर उनकी गाड़ी का घेराव कर फिर से मारपीट कर उनको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की गई, परंतु उन्होंने गाड़ी को पीछे कर लिया था। 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!