Edited By Tania pathak,Updated: 10 Apr, 2021 03:54 PM

थाना सदर की जंडियाला पुलिस चौकी कैमल आजमाने नाके के दौरान एक व्यक्ति को काबू करते हुए उससे नशे की 100 गोलियां बरामद की है।
जालंधर( महेश): थाना सदर की जंडियाला पुलिस चौकी कैमल आजमाने नाके के दौरान एक व्यक्ति को काबू करते हुए उससे नशे की 100 गोलियां बरामद की है। एसएचओ सदर इंस्पेक्टर रुपिंदरदर सिंह ने बताया किजंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में जालंधर -जंडियाला मोड़ पर की गई। विशेष नाकाबंदी के दौरान ए.एस.आई. रजिंदर सिंह, एएसआई अवतार सिंह और एचसी अशोक कुमार द्वारा पकड़े गए उक्त आरोपी की पहचान जगदेव सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी पत्ती अलीशेर गांव समराय जिला जालंधर के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है और उसे माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि उससे पूछताछ करते हुए यह पता लगाया जा पाए कि वह नशे की गोलियां कहां से लेकर आता था और आगे किसे सप्लाई करता था। पुलिस की अभी तक की जांच में आरोपी के खिलाफ पहले कोई भी आपराधिक मामला दर्ज सामने नहीं आया है।