अब थाने से चंद कदमों की दूरी पर दुकान से 9.83 लाख के फोन ले उड़े चोर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Feb, 2020 11:41 AM

now thieves flew away from the shop at a distance of 9 83 lakhs from the store

थाना 5 के इलाके में चोरों, लुटेरों का कहर

जालंधर(शौरी): लगता है कि चोरों व लुटेरों की नजर अब थाना 5 के इलाके पर है, जहां चोर बेखौफ होकर पुलिस को चैलेंज कर दुकानों व घरों में चोरी की वारदात करने के साथ महिलाओं से छीना-झपटी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं। अब चोरों ने थाना 5 से चंद कदमों की दूरी पर ही मोबाइल शॉप की दुकान से 9 लाख 83 हजार के फोन ले उड़े हैं। वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। घटना की सूचना पाकर थाना 5 के एस.एच.ओ. रविंद्र कुमार पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की लेकिन पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा। 

थाने के पास ही बस्ती शेख मेन रोड पर स्थित मेहता टैलीकॉम के मालिक दिनेश मेहता पुत्र आत्मा प्रकाश निवासी काला संघियां रोड ने बताया कि बीती रात दुकान को ताले लगाकर वह घर को चले गए। वीरवार सुबह करीब 11 बजे दुकान पर स्टाफ पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा था और चोर 56 स्मार्ट फोन ले गए जिनकी कीमत लाखों में है। पुलिस के मुताबिक दुकान पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज में चोर सुबह करीब 4.54 बजे लोहे की राड से दुकान का शटर उखाड़ा और भीतर घुसे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर करीब 5.15 बजे बाहर निकल गए। ए.सी.पी. वैस्ट बलजिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मामले को जल्द ट्रेस कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!