श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की बैरागियां मंदिर कोट पक्षियां में बैठक आज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Mar, 2020 09:31 AM

meeting of sri ram navami utsav committee today

श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से दोपहर 1 बजे निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों तथा शोभायात्रा में.....

जालंधर(पांडे): श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से दोपहर 1 बजे निकाली जा रही श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों तथा शोभायात्रा में शामिल होने के लिए नगर वासियों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से कमेटी द्वारा मंदिर बैरागियां कोट पक्षियां में 5 मार्च (वीरवार) को प्रात: 11 बजे एक बैठक आयोजित की जा रही है।   

कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा के मुताबिक बैठक में प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान तथा संतों द्वारा प्रवचन होंगे। अरोड़ा ने इलाका वासियों से बैठक में पहुंचने की अपील की है। मंदिर बैरागियां के महंत प्रेम दास ने कहा कि इस समय देश संकट से जूझ रहा है, ऐसे समय में प्रभु श्री राम का नाम ही देश को उबार सकता है इसलिए सभी लोगों को परमात्मा के सिमरन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जरूरत है भगवान श्री राम के दिखाए मार्ग को अपनाने की ताकि समाज में आपसी भाईचारा कायम हो सके और भारत देश का नाम दुनिया में हो। बैठक के अंत में शामिल होने वाले प्रभु श्री राम भक्तों में भंडारा प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!