Jalandhar News: महानगर में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से की यह अपील

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Mar, 2023 07:45 PM

jalandhar news flag march of the police in the metropolis

अमृतपाल आप्रेशन के चलते कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने के उद्देश्य से आज महानगर में पंजाब पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

जालंधर : अमृतपाल आप्रेशन के चलते कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने के उद्देश्य से आज महानगर में पंजाब पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान संबंधित थाने के एस.एच.ओ. भी मौजूद रहे। यह फ्लैग मार्च कंपनी बाग से होते हुए शास्त्री मार्कीट व लाडोवाली रोड के होते हुए निकाला गया। इस दौरान सड़कों पर पुलिस ही पुलिस दिखाई दी। 

बता दें कि अमृतपाल को लेकर इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर काफी देर से फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं ताकि अमन व शांति का माहौल बना रहे। इसी के मद्देनजर आज फिर से महानगर में सुरक्षा बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!