फतेहपुरी मोहल्ला में बाप-बेटे पर रंजिशन कातिलाना हमला

Edited By somnath,Updated: 12 Jul, 2020 09:55 PM

fatal attack on father son in fatehpuri mohalla

स्थानीय माई हीरा गेट के पास पड़ते मोहल्ला फतेहपुरी में हथियारबंद युवकों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच करते करियाना की दुकान चलाने वाले बाप-बेटे पर कातिलाना हमला कर उन्हें गंभीर कूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने का बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।

जालंधर(सुधीर): स्थानीय माई हीरा गेट के पास पड़ते मोहल्ला फतेहपुरी में हथियारबंद युवकों ने गुंडागर्दी का नंगा नाच करते करियाना की दुकान चलाने वाले बाप-बेटे पर कातिलाना हमला कर उन्हें गंभीर कूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने का बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना नं. 3 की पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच की। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि नीरज गांधी व उसका बेटा अभिषेक गांधी घर में ही करियाने की दुकान चलाते है। आज शाम वह दुकान पर बैठे थे व परिवार के अन्य सदस्य भी घर के अंदर मौजूद थे। इतने में तेज हथियारों से लैस आधा दर्जन से ज्यादा हमलावारों ने उनकी दुकान में दोनों बाप-बेटे पर कातिलाना हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों बाप बेटा खून से लथपथ हो गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों का कुछ दिन पहले सोढल फाटक के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!