Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Oct, 2019 09:21 AM
कुछ लोगों ने रिपब्लिकन ओवरसीज जालंधर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत देने वाले 10 लोगों ने ओवरसीज पर उनके पैसे वापस न देने का आरोप लगाया है।
जालंधर(कमलेश): कुछ लोगों ने रिपब्लिकन ओवरसीज जालंधर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत देने वाले 10 लोगों ने ओवरसीज पर उनके पैसे वापस न देने का आरोप लगाया है। बारादरी थाने के ए.एस.आई. सुखचैन सिंह ने मौके पर जाकर ऑफिस स्टाफ से पूछताछ की तो पता लगा कि ऑफिस मालिक किसी काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है।
एस.एच.ओ. सुलक्खन सिंह ने बताया कि उनकी रिपब्लिकन ओवरसीज के अमित शर्मा से बात हो गई है। अमित का कहना है कि उसने किसी के साथ ठगी नहीं की है। उसके पास कंसल्टेंसी का लाइसैंस भी है। वह जालंधर में आते ही पुलिस के सामने पेश होगा।