बरसाती मौसम:बीमारियों से बचने हेतु स्वच्छ जल के इस्तेमाल को लेकर प्रशासन ने चलाई मुहिम

Edited By swetha,Updated: 17 Jul, 2019 09:27 AM

clean water

बरसात के मौसम में बीमारियों से खुद को बचाए रखने के लिए स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। इसी के साथ-साथ डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया सहित पानी से पैदा होने वाली बीमारियों को दूर करने हेतु प्रशासन द्वारा मुहिम चलाई जा रही है।

जालंधर(पुनीत): बरसात के मौसम में बीमारियों से खुद को बचाए रखने के लिए स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। इसी के साथ-साथ डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया सहित पानी से पैदा होने वाली बीमारियों को दूर करने हेतु प्रशासन द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। 

इस क्रम में डी.सी. का चार्ज संभाल रहे आई.ए.एस. अधिकारी कुलवंत सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर बीमारियां पैदा होने की संभावना है, वहां पर जरूरी कदम उठाते हुए लोगों को सावधान किया जाए। नगर निगम, सेहत विभाग पेंडू विकास व पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को घर-घर जाकर लोगों को सावधान करने की आवश्यकता है। वहीं लोगों को बताया जाए कि घरों के बाहर पानी जमा न होने दें।

अधिकारियों ने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को पनपने से रोकना सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि पिछले कई वर्षों के दौरान बरसाती मौसम में बीमारियों के चलते लोग खास तौर पर प्रभावित हुए हैं।  उन्होंने बताया कि पिछले चार सालों में डेंगू के 2786 केस सामने आए हैं। 2015 में डेंगू के 1047, 2016 में 580 केस सामने आए। इसी तरह 2017 में 455 व 2018 में डेंगू के 704 केस सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करने के साथ-साथ आसपास जमा पानी को भी निकलवाना आवश्यक है।

युवाओं को जागरूक करने हेतु स्कूलों में चलाया जा रहा अभियान
डी.सी. की अगुवाई में जल शक्ति अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूलों में अभियान चला कर जागरूकता फैलाई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जमीन के नीचे के कम होते जल स्तर को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। पानी पैदा नहीं किया जा सकता। इसका बचाव कर हम आने वाली पीढिय़ों को अमूल्य तोहफा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा वाटर हार्वैस्टिंग सिस्टम सहित पानी बचाने के 1866 प्रोजैक्ट चलाए जा रहे हैं। इस क्रम में केंद्र की जल शक्ति अभियान मुहिम के अंतर्गत जालंधर को भी चुना गया है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!