धान खरीदने वाले आढ़तियों को मिले 25 करोड़

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2019 09:49 AM

25 crores to paddy buying agents

गत बुधवार को पंजाब केसरी की तरफ से मार्कीट समिति भोगपुर के आढ़तियों को धान की फसल का एक भी भुगतान न किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है

भोगपुर(सूरी): गत बुधवार को पंजाब केसरी की तरफ से मार्कीट समिति भोगपुर के आढ़तियों को धान की फसल का एक भी भुगतान न किए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और अलग-अलग खरीद एजैंसियों की तरफ से मार्कीट समिति भोगपुर में पड़ती दाना मंडियों में 13 अक्तूबर तक खरीदी गई फसल की 25 करोड़ की पेमैंट्स आढ़तियों के बैंक खातों में डाल दी गई है।

दाना मंडी भोगपुर में पनग्रेन के खरीद अधिकारी रजनीश रामपाल ने कहा कि सरकारी खरीद एजैंसियों को आज 25 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। दाना मंडियों में खरीदे गए धान की लिफ्टिंग तेजी से करवाई जा रही है। मंडियों में जरूरत से अधिक बारदाने का इंतजाम किया गया है। खरीदी जा रही फसल के आढ़तियों द्वारा भेजे बिल रोज जिला दफ्तर जा रहे हैं और अब पेमैंट साथ-साथ ही किए जाने की उम्मीद है। 

वहीं मार्कीट समिति के सचिव गिरीश सहगल ने कहा कि पेमैंट मिलने से आढ़ती और किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं। समिति किसानों को जरूरी सहूलतें दे रही है। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है और उनके हितों का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं आढ़तियों के बैंक खातों में धान की फसल की पेमैंट आने के बाद आढ़तियों और किसानों में खुशी की लहर पाई जा रही है। दाना मंडी भोगपुर में एकत्रित आढ़ती जसपाल सुखीजा, रणधीर सिंह चक्कशकूर, सुनील शर्मा इत्यादि ने कहा कि सरकार की तरफ से आज जारी की गई पेमैंट से उन्हें त्यौहार के समय बड़ी राहत मिली है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!