पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kalash,Updated: 08 Sep, 2024 12:08 PM

husband illicit relationship

विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन दौरागला के गांव आलीनंगल के रहने वाले एक व्यक्ति के किसी अन्य गांव की महिला से अवैध संबंधों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है।

दोरांगला/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन दोरांगला के गांव आलीनंगल के रहने वाले एक व्यक्ति के किसी अन्य गांव की महिला से अवैध संबंधों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है।  

इस संबंध में पुलिस ने उसके पति और जिस महिला से अवैध संबंध थे उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दोरांगला दविंदर कुमार ने बताया कि कलास देवी निवासी आलीनंगल की शादी करीब 5-6 वर्ष पहले हरप्रीत सिंह से हुई थी और उनके 2 बच्चे हैं। उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इसे लेकर वह जब भी उसे रोकती थी को उसका पति मारपीट करता था। उसके सास-ससुर द्वारा भी कई बार समझाने की कोशिश की गई पर वह पीछे नहीं हट रहा था। इसके चलते महिला ने जहरीली दवा खा ली।  

पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति हरप्रीत सिंह उर्फ ​​रिंकू और ममता के खिलाफ थाना सदर गुरदासपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करीब 6 घंटे के अंदर दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!