2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर, बजुर्ग महिला घायल

Edited By Kalash,Updated: 06 Feb, 2023 11:05 AM

2 motorcycles collide elderly woman injured

जैतो-मुक्तसर रोड पर स्थित डेलियानवाली गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई है

जैतो : आज शाम करीब 5-30 बजे जैतो की समाज सेवी संस्था सहारा क्लब के अध्यक्ष नवदीप सपरा को किसी राहगीर का फोन पर संदेश मिला कि जैतो-मुक्तसर रोड पर स्थित डेलियानवाली गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई है।

इससे एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल सहारा क्लब के सदस्य नानक चंद, ललित कुमार, प्रिंस सेन, तारा चंद, वीरू, शेरू, गुरपिता एंबुलेंस से मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल हुई बजुर्ग महिला को उठाकर सिविल अस्पताल जैतो ले आए। अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग महिला को मेडीकल कॉलेज फरीदकोट रैफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान रोडिकपुरा निवासी बलबीर कौर (70) पत्नी संतोख सिंह के रूप में हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!