हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 24 Nov, 2025 06:16 PM

2 arrest with drugs

थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंधी हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि जब वह गश्त और चैकिंग के संबंध में गोनियाणा से रुपाणा रोड पर मौजूद थे तो 2 युवक पैदल आते नजर आए, जो पुलिस पार्टी को देखकर वहां से खिसकने लगे, जिन्हें पुलिस ने काबू करके उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उक्त व्यक्तियों की पहचान साजन सिंह और विशाल निवासी भुल्लर कॉलोनी श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!