कार की टक्कर से स्कूटरी चालक की मौत, एक घायल

Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2022 10:44 AM

scooter driver killed in car collision one injured

सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटरी को टक्कर मार दी

भुच्चो मंडी (नागपाल): सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटरी को टक्कर मार दी जिस कारण स्कूटरी चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा नौजवान घायल हो गया।

जानकारी अनुसार गांव भुच्चो कलां निवासी गुरदीप सिंह (25) अपने दोस्त के साथ नथाना तरफ अपने घर आ रहा था कि गांव के नजदीक भुच्चो कलां तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफट कार ने दूसरी तरफ जा रही एक्टिवा स्कूटरी को टक्कर मार दी। जिस कारण स्कूटरी चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कूटरी के पीछे बैठा नौजवान 15 फुट दूर धान के खेत में जा गिरा। हादसे में स्कूटरी व कार दोनों बुरी तरह नुक्साने गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसाग्रस्त कार में 4 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 2 व्यक्ति फरार हो गए और 2 लोगों को पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!