Edited By Kalash,Updated: 01 Dec, 2021 04:53 PM

सुर्खपीर रोड़ गली नंबर 12 में स्थित घर में घुसे 2 चोर सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। लेकिन दोनों चोरों में से एक का मोबाइल फोन घर में ही गिर गया।
बठिंडा (विजय): सुर्खपीर रोड़ गली नंबर 12 में स्थित घर में घुसे 2 चोर सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। लेकिन दोनों चोरों में से एक का मोबाइल फोन घर में ही गिर गया। घर के सदस्यों ने चोर का मोबाइल फोन पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घर के मालिक के बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार गली नंबर 12 सुर्खपीर रोड में रहने वाला एक परिवार कहीं गया हुआ था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब 2 चोर ताले तोड़कर चोरी करने के लिए अंदर दाखिल हो गए।
यह भी पढ़ेंः प्रकाश सिंह बादल इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
इसी बीच घर के मालिक की बेटी स्कूल से घर लौटी तो उसने घर के ताले टूटे हुए देखकर अंदर दाखिल होकर देखा तो दोनों चोर युवती को देखकर भाग गए लेकिन एक चोर का मोबाइल फोन वहीं पर गिर गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और चोर का मोबाइल फोन पुलिस के हवाले कर दिया। पता चला है कि पुलिस ने उक्त मोबाइल फोन के आधार पर एक युवक के हिरासत में ले लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here