गौशाला के शैड का लैंटर गिरा, 35 गऊओं की मौत

Edited By Mohit,Updated: 16 Jul, 2019 07:04 PM

bathinda hindi news

शहर में संत महेश मुनि जी बोरे वाले द्वारा चलाई गई गौशाला का रात करीब डेढ बजे भारी बारिश कारण गऊओं के शैड का लैंटर गिर गया जिससे बड़ी गिनती में जो गऊए बारिश से बचने के लिए शैड नीचे बैठी थी वह नीचे दब गई।

भगता भाई (ढिल्लो): शहर में संत महेश मुनि जी बोरे वाले द्वारा चलाई गई गौशाला का रात करीब डेढ बजे भारी बारिश कारण गऊओं के शैड का लैंटर गिर गया जिससे बड़ी गिनती में जो गऊए बारिश से बचने के लिए शैड नीचे बैठी थी वह नीचे दब गई। जिन्हें निकालने के लिए गांव में सुबह होते ही मुनियादी करवाई गई और बड़ी गिनती में लोग गौशाला में पहुंचे। इस मौके डी.सी. बठिंडा, तहसीलदार रामपुरा , नायब तहसीलदार, कानूनगों, पटवारी व डाक्टरों की टीम के अलावा स्थानीय थाने के एस.एच.ओ. राजिंद्र कुमार पुलिस पार्टी समेत पहुंचे हुए थे।

क्या कहते है गौशाला के अध्यक्ष
इस संबंधी गौशाला के अध्यक्ष जरनैल सिंह ने बताया कि रात बारिश पड़ने कारण करीब डेढ बजे गौशाला के शैड का लैंटर गिर गया जिससे बहुत सारी गऊए इस शैड के नीचे आ गई। सुबह होते ही लोगों ने बड़ी गिनती में गौशाला में पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिए जो करीब दोपहर तक चलने उपरांत 35 गऊओं के मरे होने की खबर है और लगभग 30-35 गऊ ए जख्मी है जो प्राथमित सहायता के बाद विभिन्न गौशालाओं में भेज दी है।

क्या कहते है पूर्व मंत्री
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार सिकंदर सिंह मलूका ने इस घटना को बहुत ही दुखदाई घटना बताते हुए दुख सांझा किया और गौशला के लिए अपने निजी खजाने से गौशाला के अध्यक्ष जरनैल सिंह को 25000 रुपए दिए व अन्य संगतों को भी अपील की वह भी अपनी इच्छा अनुसार जरूर मद्द में योगदान दे।

क्या कहते है माल मंत्री
इस संबंधी गौशाला भगता में घटना स्थान पर पहुंचे माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने स्थिती का जायजा लिया और गौशाला में बड़े स्तर पर गौशाला की मद्द का ऐलान किया। कांगड़ ने कहा कि वह इस संबंधी मुख्य मंत्री से बात करेंगे और गौशाला का शैड नया बनाने की ही कोशिश करेंगे। इस मौके कांगड़ ने एक बार गौशाला को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!