पुलिस के हाथ लगी सफलता, चिट्टे सहित महिला और 2 व्यक्ति काबू

Edited By Kalash,Updated: 23 Jan, 2023 10:50 AM

woman and 2 people arrested with drugs

थाना धर्मगढ़ की पुलिस द्वारा एक महिला और 2 व्यक्तियों को 10 ग्राम चिट्टे सहित काबू करने का दावा किया गया

धर्मगढ़ : थाना धर्मगढ़ की पुलिस द्वारा एक महिला और 2 व्यक्तियों को 10 ग्राम चिट्टे सहित काबू करने का दावा किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह और सहायक थानेदार नरिंदर सिंह को पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जीतो पत्नी काला सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी सुनाम चिट्टा बेचने का कार्य करती है।

इसके अलावा इकबाल सिंह पुत्र जगजीत सिंह उर्फ भोला, गुरमुख सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी धर्मगढ़ जो कि चिट्टे का सेवन करने के आदि हैं, ये दोनों जीतो उक्त से चिट्टा खरीदते थे। पुलिस ने तीनों को एक साथ गिरफ्तार कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!