तरनतारन में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: इतने लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jan, 2022 07:22 PM

tarn taran so many people report positive

जिले में रोजमर्रा की कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों की तरफ से ‘कोविड -19’ वैक्सीन लगवाने में उत्साह बढ़ता जा रहा है, जिसके अंतर्गत वैक्सीन केन्द्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए लम्बी कतारें नजर आने लग पड़ीं हैं। जिले में मंगलवार को कोरोना के...

तरनतारन (रमन‌) : जिले में रोजमर्रा की कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लोगों की तरफ से ‘कोविड -19’ वैक्सीन लगवाने में उत्साह बढ़ता जा रहा है, जिसके अंतर्गत वैक्सीन केन्द्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए लम्बी कतारें नजर आने लग पड़ीं हैं। जिले में मंगलवार को कोरोना के 76 नए मामले सामने आए हैं। जिक्रयोग्य है कि बाजारों में लोगों की बिना मास्क और सामाजिक दूरी बनाए भीड़ कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही हैं। 

सिविल सर्जन डा. रोहत मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार अमृतसर मैडीकल कालेज में अलग-अलग सेहत केन्द्रों से एकत्रित किए कोरोना टैस्ट सैंपल के लिए भेजे गए थे, जिसके अंतर्गत मंगलवार 76 कोरोना पीडितों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इन पीडितों का इलाज सेहत विभाग की निगरानी नीचे शुरू कर दिया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक जिले में 8353 कोरोना पीड़ितों की पुष्टि की गई है। 7700 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 381 व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 272 कोरोना के एक्टिव मरीज मौजूद हैं, जिनका इलाज जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!