Punjab : यू.पी. से लापता नाबालिग लड़की इस इलाके से बरामद, किया परिजनों के हवाले

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jul, 2024 12:04 AM

punjab minor girl missing from u p found in this area

बीते दिनों यू.पी. से लापता हुई नाबालिग लड़की को तलाश कर थाना सिटी की पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। नाबालिगा के परिजनों ने तरनतारन पुलिस का दिल से धन्यवाद किया।

तरनतारन : बीते दिनों यू.पी. से लापता हुई नाबालिग लड़की को तलाश कर थाना सिटी की पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया। नाबालिगा के परिजनों ने तरनतारन पुलिस का दिल से धन्यवाद किया।

थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान नाबालिग लड़की बरामद हुई थी, जो काफी परेशान नजर आ रही थी। महिला पुलिस द्वारा उससे बातचीत कर पूछताछ की गई। तब नाबालिगा की पहचान काजल पुत्री रघुनाथ निवासी सतनूपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई, जो 11वीं क्लास की छात्रा थी व 11 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तलाश करने के बाद उक्त नाबालिगा को उसके पिता रघुराज व भाई सनी के हवाले कर दिया गया। इस मौके ए.एस.आई. गुरमीत सिंह, ए.एस.आई. गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!