दर्दनाक हादसा : सीवरेज डालने के दौरान 3 बेटियों के पिता की मिट्टी में दबने से हुई मौत

Edited By Kalash,Updated: 29 Jan, 2023 01:12 PM

man died due to being buried in soil

झब्बाल रोड स्थित एक कालोनी के सीवरेज पाइप डालने के दौरान युवक की मिट्टी में दबने से मौत हो गई

अमृतसर : झब्बाल रोड स्थित एक कालोनी के सीवरेज पाइप डालने के दौरान युवक की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। इलाके के रितेश अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम के जे.ई एवं ठेकेदार की नलायकी की बजह से आज एक युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि जब यहां पर डिच मशीन से काम किया जा रहा था तो ठेकेदार एवं जे.ई को कहा था कि सड़क कच्ची है व घरों एवं दुकानों को नुक्सान हो सकता है, लेकिन उन्होंने एक न सुनी जब शनिवार को यहां पर काम चल रहा था तो लेबर का एक व्यक्ति गड्ढे में गया तो मिट्टी उनके ऊपर गिर गई व उसकी मौत हो गई।

रितेश एवं अन्य इलाके के लोगों ने कहा कि लोगों की मदद से युवक को निकाला व जब डाक्टर ने उसको देखा तो उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने कहा कि मृतक की तीन छोटी लड़कियां हैं व जे.ई एवं ठेकेदार की नलायकी की बजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है व मृतक के परिवार को उसका मुआवजा मिलना चाहिए। इस संबंध में जब नगर निगम के एस.ई. सतिंदर कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है, वह शहर से बाहर हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!