हवाई फायर करने पर मामला दर्ज, 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2024 06:16 PM

2 firing accused arrest

थाना बी डिविजन की पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करने तथा हवाई फायर करने पर 2 आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए उन्हें एक पिस्टल व 2 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है।

अमृतसर : थाना बी डिविजन की पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करने तथा हवाई फायर करने पर 2 आरोपियों पर मामला दर्ज करते हुए उन्हें एक पिस्टल व 2 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ विशाल उर्फ धन्ना तथा बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस के तौर पर हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में जसकरण सिंह ने बताया कि गली में एक शादी थी और बच्चे पटाखे चला रहे थे। इस दौरान उन्हें रोका तो आरोपियों ने उससे झगड़ा किया और हवाई फायर किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे एक पिस्टल व 2 जिंदा रौंद बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!