Edited By Urmila,Updated: 01 Apr, 2026 11:52 AM

कपूरथला में नशे के बढ़ते मामलों के बीच एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। शहर के एक क्षेत्र में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई।
कपूरथला (गुरमीत सिंह) : कपूरथला में नशे के बढ़ते मामलों के बीच एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। शहर के एक क्षेत्र में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर मिलीं सिरिंजें, ओवरडोज का शक गहराया
स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला नशे के ओवरडोज का प्रतीत हो रहा है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान से युवक का शव मिला वहां बड़ी संख्या में इस्तेमाल की हुई सिरिंजें और टीके बिखरे पड़े थे। मृतक की जेब से भी एक सिरिंज बरामद हुई है, जिससे ओवरडोज की आशंका और गहरा गई है।
इलाका बना नशेड़ियों का अड्डा, पहले भी सामने आए मामले
इलाके के निवासियों ने बताया कि यह स्थान लंबे समय से नशा करने वालों का अड्डा बना हुआ है, जहां अक्सर नशेड़ी इकट्ठा होकर इंजेक्शन के जरिए नशा करते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जहां नशे के कारण लोगों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में नियमित चेकिंग बढ़ाई जाए और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को इस दलदल से बाहर निकाला जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here