बेगोवाल में दिनदहाड़े युवक की तेजधार हथियार से ह/त्या, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 12 May, 2026 05:33 PM

young man murdered in begowal

कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई।

कपूरथला (गुरप्रीत): कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार युवक पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!