Edited By Kalash,Updated: 11 Jul, 2026 04:49 PM

कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद युवक हरप्रीत चाहल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
कपूरथला (गुरप्रीत): कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद युवक हरप्रीत चाहल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हरप्रीत की मौत को लेकर परिवार के सदस्यों द्वारा विरोध किया गया। मृतक के परिवार और श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के सदस्यों ने प्रधान जस्सी तलन के नेतृत्व में पहले सिविल अस्पताल के बाहर धरना दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने S.S.P. दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया और फिर कपूरथला-करतारपुर रोड को जाम कर दिया। पुलिस और सिविल अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मृतक के परिवार का आरोप है कि हरप्रीत चाहल की मौत जेल में मारपीट और समय पर मेडिकल इलाज न मिलने की वजह से हुई। उनका यह भी कहना है कि सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मशीन की खराबी के कारण शव खराब हो गया जिससे पूरे मामले पर और शक पैदा होता है।
PGI से पोस्टमॉर्टम और हाई-लेवल जांच की मांग
श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के मुखी जस्सी तलन ने कहा कि हरप्रीत चाहल को कुछ दिन पहले एक केस में भगोड़ा घोषित होने के बाद विदेश से लौटने पर गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उससे मारपीट की गई और सही मेडिकल इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने PGI से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने और पूरे मामले की हाई-लेवल जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिरासत में मौत का मामला, प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया
D.S.P. सुखपाल सिंह रंधावा ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार को पीड़ित परिवार से तालमेल करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदर्शनकारियों की मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि यह केस हिरासत में मौत से जुड़ा है, इसलिए जिला प्रशासन और माननीय सेशंस जज के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here