Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2026 03:16 PM

जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता साबी ने बताया कि उनके बेटे अमित ने कथित तौर पर कोई
सुल्तानपुर लोधी: सुल्तानपुर लोधी के नजदीक गांव सुल्तानपुर देहाती में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान अमित पुत्र साबी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता साबी ने बताया कि उनके बेटे अमित ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद करीब 3 दिन पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिवार ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बाद में उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
युवक की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि मौत के असली कारण की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। मामला संदेह के घेरे में है।सूचना मिलते ही थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।