इटली में पंजाब के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 09:24 PM

young man from punjab dies in road accident in italy

इटली में पंजाब के एक व्यक्ति के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव नंगल के रहने वाले 44 वर्षीय रणवीर सिंह की इटली में एक भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद गांव नंगल सहित पूरे निहाल सिंह वाला...

मोगा: इटली में पंजाब के एक व्यक्ति के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के अधीन आते गांव नंगल के रहने वाले 44 वर्षीय रणवीर सिंह की इटली में एक भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुखद खबर के बाद गांव नंगल सहित पूरे निहाल सिंह वाला इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह पिछले करीब 26 वर्षों से इटली के कास्तीजोना शहर में एक जुराबें बनाने वाली फैक्टरी में काम कर रहे थे।

परिवार के साथ बाजार गए थे रणवीर

बताया जा रहा है कि 21 अगस्त की रात रणवीर सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाजार में किताबें खरीदने गए थे। दुकान से बाहर निकलने के बाद जब वह अपनी कार का दरवाजा खोलने लगे, तभी दूसरी तरफ से तेज रफ्तार जीप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर के बाद रणवीर सिंह कई फीट दूर जा गिरे। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पत्नी और 3 बच्चों को छोड़ गए पीछे

रणवीर सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें 19 और 12 साल की दो बेटियां तथा 8 साल का बेटा शामिल है। बच्चे इटली में ही पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी बड़ी बेटी पायलट का कोर्स कर रही है। रणवीर सिंह के माता-पिता और दादा गांव नंगल में रहते हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!