Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Mar, 2023 01:15 PM

पंजाब में नशे ने कई जानें ली हैं। इसी लड़ी में एक युवक और जुड़ गया। जानकारी के अनुसार.....
टांडा(परमजीत सिंह मोमी): पंजाब में नशे ने कई जानें ली हैं। इसी लड़ी में एक युवक और जुड़ गया। जानकारी के अनुसार टांडा में धंदा पुलिस ने एक 35 वर्षीय युवक का शव एफ.सी.आई. गोदाम टांडा से बरामद किया है। टांडा पुलिस के डी.एस.पी. कुलवंत सिंह और थाना प्रमुख टांडा मलकीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान रविंदरपाल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी वॉर्ड नंबर 3 मियानी के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि उक्त युवक के पास से नशे की सरिंजें और अन्य नशीला सामान भी बरामद किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here