Edited By Kalash,Updated: 16 Apr, 2022 11:36 AM

अमृतसर के गांव गुमटाला में एक 32 वर्ष के नौजवान की नशे की ओवरडोज के साथ मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान तसबीर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी
अमृतसर (सूरी): अमृतसर के गांव गुमटाला में एक 32 वर्ष के नौजवान की नशे की ओवरडोज के साथ मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान तसबीर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी गांव गुमटाला के तौर पर हुई है। इस मौके पर गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज राष्ट्रीय चेयरमैन बाबा नक्षत्र नाथ के वूमेन सेल पंजाब की प्रधान (मृतक की भाभी) राज कौर, कुलदीप कौर, राजबीर कौर और शेरकिरपाल सिंह ने बताया कि अभी बीते दिन ही एक नशेड़ी ने अपनी जान गंवाई है और आज तसबीर सिंह की स्मैक के साथ मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : तरुण चुघ ने आप सुप्रीमो केजरीवाल पर साधा निशाना, कही यह बात
मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि तसबीर सिंह नशे का आदी था, वह नशे के टीके लगाता था। उसने आज फिर स्मैक का टीका लगाया, जो ओवरडोज के तौर पर लग गया और वह मौत के मुंह चला गया। मृतक तसबीर सिंह इस कदर नशे का आदी था कि उसने सारा घर का सामान, अपनी पत्नी का लाया दहेज भी बेच दिया था।
यह भी पढ़ें : 300 यूनिट मुफ्त बिजली के ऐलान को लेकर सुखपाल खैहरा का Tweet, उठाए यह सवाल
मृतक के रिश्तेदारों में से किरपाल कौर ने रो-रो कर कहा कि उसका अपना पुत्र तकरीबन 28 साल का है और नशे करता है। गांव गुमटाला नशो का गढ़ है। इसमें सबसे बड़ा रोल पुलिस का है जो आप की सरकार बनने पर भी आज महीना ले रही है। पुलिस की निगरानी में यह नशे का कारोबार चल रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here