खेल जगत में शोक की लहर, नौजवान कबड्डी खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Paras Sanotra,Updated: 25 May, 2023 02:02 PM

young kabaddi player passed away

ढिलवां क्षेत्र के चमकते सितारे कबड्डी खिलाड़ी मुख्तियार सिंह भुल्लर बेटवाला का आज अचानक इटली में निधन हो जाने से खेल कबड्डी जगत को बड़ी क्षति हुई है।

कपूरथला: ढिलवां क्षेत्र के चमकते सितारे कबड्डी खिलाड़ी मुख्तियार सिंह भुल्लर बेटवाला का आज अचानक इटली में निधन हो जाने से खेल कबड्डी जगत को बड़ी क्षति हुई है। कपूरथला ज़िले के ढिलवां क्षेत्र के गांव बेटवाला का रहने वाला प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुख्तियार सिंह तीन साल पहले ही इटली गया था। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात अचानक सोते समय दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। 

मुख्तियार सिंह का स्वभाव बहुत ही अच्छा था और वह ओपन कबड्डी का मज़बूत खिलाड़ी रहा है। उक्त खिलाड़ी अक्सर पंजाब में चाचा लखन के पड्डा की टीम के लिए खेलता था और यूरोप में इटली की टीम के लिए एक सीज़न बहुत अच्छा खेला। मुख्तियार सिंह की मौत की खबर गांव वासियों को मिलते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्तियार सिंह दो बेटियों का पिता था और बेहतर भविष्य के लिए तीन साल पहले ही  इटली गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!