अश्लील Video चलाकर महिलाओं को करता था गंदे इशारे, पकड़कर की जूतों से पिटाई

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2020 11:03 AM

women used to make dirty gestures by running a video

मोहल्ले में बेवजह बार-बार चक्कर लगाने और मोबाइल पर कथित अश्लील वीडियो ऊंची आवाज में चलाते हुए महिलाओँ को अश्लील इशारे करने वाले नौजवान की पिटाई के बाद जब उसको पुलिस के

लुधियानाः मोहल्ले में बेवजह बार-बार चक्कर लगाने और मोबाइल पर कथित अश्लील वीडियो ऊंची आवाज में चलाते हुए महिलाओँ को अश्लील इशारे करने वाले नौजवान की पिटाई के बाद जब उसको पुलिस के हवाले किया गया तो पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की शिकायत सुनने की बजाए उक्त नौडवान का पक्ष लेना शुरू कर दिया। जिसके बाद गांव ताजपुर बेट के नजदीक स्थित मोहल्ला बालाजी कालोनी निवासियों ने पुलिस के खिलाफ सुनवाई न करने के आरोप लगा थाना जमालपुर के अंदर ही नारेबाजी शुरू कर दी।

बालाजी कालोनी के रहने वाले अमित कुमार, सोनी और अन्य मोहल्ला निवासियों ने बताया कि उक्त नौजवान पिछले करीब 10-12 दिन से उनकी कालोनी में चक्कर लगाते हुए मोबाइल पर अश्लील वीडियो चलाते हुए महिलाओं को गंदे इशारे करता था। इस मामले संबंधी थाना जमालपुर की पुलिस को 19 सितंबर को शिकायत भी दी गई लेकिन पुलिस मुलाजिम ने कहा कि आप जाओ, जांच अधिकारी खुंद संपर्क करेंगे लेकिन 21 सिंतबर की शाम जब उक्त नौजवान ने फिर से मोहल्ले में हरकत की तो महिलाओं ने उसके काबू कर लिया, जो उस समय नशे की हालत में था। अमित ने कहा कि उक्त नौजवान ने उसकी पत्नी सोनी की बाजू पकड़कर गाली-गलौच भी किया। जिस पर लोगों ने इकट्ठे होकर उसकी जूतों से पिटाई कर दी लेकिन इस पूरे मामले में थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने उनकी शिकायत सुनने की बजाय उक्त नौजवान की झूठी शिकायत को अहमीयत दी और मोहल्ले के लोगों को कई घंटे तक थाने में बिठा कर रखा। 

इस संबंधी दूसरे पक्ष के साथ संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया। वहीं जांच अधिकारी स्वर्ण चंद ने कहा कि उनको कुलविंदर सिंह नामक नौजवान की शिकायत मिली है। जबकि थानेदार स्वर्ण चंद ने मोहल्ला निवासियों की तरफ से किसी भी तरह की आगामी शिकायत देने से इंकार कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!