Jalandhar की महिला का कारनामा जान उड़ जाएंगे होश, ऐसे खुला भेद

Edited By Kalash,Updated: 30 Nov, 2024 12:27 PM

women did scam

महिला की इस हरकत का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी तो थाना एक में जांच के बाद महिला रजनी शर्मा पत्नी सुरिंदर पांडे निवासी सेठ हुक्म चंद कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

जालंधर : सेठ हुक्म चंद कालोनी में महिला ने एक ही मकान का दो बार सौदा करके लाखों रुपए ले लिए। महिला की इस हरकत का पता लगने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी तो थाना एक में जांच के बाद महिला रजनी शर्मा पत्नी सुरिंदर पांडे निवासी सेठ हुक्म चंद कालोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस को दी शिकायत में अजय कोल पुत्र ध्यान चंद निवासी दुरदर्शन एन्क्लेव फेज वन नकोदर रोड ने बताया कि रजनी शर्मा से उन्होंने 17 लाख रुपए लेकर मकान लिया था। मार्च 2023 को उक्त मकान की रजिस्ट्री उसने अपनी बहन पूनम अरोड़ा के नाम कर दी थी।

रजनी शर्मा ने उसकी बहन से यह कह कर वही घर किराए पर ले लिया कि उसके पास रहने को कोई घर नहीं है। ऐसे में पूनम ने 11 माह के लिए उसे वही मकान किराए पर दे दिया। किराया न देने पर पूनम अरोड़ा ने घर खाली करने को कहा तो रजनी शर्मा ने उससे जनवरी 2024 में घर खाली कर देने का भरोसा दिया।

इसी दौरान पूनम अरोड़ा को पता लगा कि इस मकान का सौदा रजनी शर्मा 2022 में 17.50 लाख रुपए में कर चुकी है और 14.50 लाख रुपए उस खरीदकार से ले भी चुकी है। उक्त महिला ने भी रजनी शर्मा के खिलाफ अदालत में केस लगा रखा है। पता लगते ही पुलिस को शिकायत दी गई जिसकी जांच के बाद पुलिस ने रजनी शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!