बहादुरी को सलाम: महिला को डूबते देख सिख ने उतारी पगड़ी, नहर में उतरकर बचाई जान

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2019 01:35 PM

woman s life saved

सिख हमेशा ही अपनी दरियादिली के लिए पूरी दुनिया में जानें जाते हैं। अक्सर अपनी जान की परवाह न किए बिना वे दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं।

घनौली : सिख हमेशा ही अपनी दरियादिली के लिए पूरी दुनिया में जानें जाते हैं। अक्सर अपनी जान की परवाह न किए बिना वे दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही एक नजारा भाखड़ा नहर के पास देखने को मिला जहां एक सिख ने अपनी पगड़ी उतार कर डूबते हुई एक महिला की जान बचाई।

हिम्मत देख लोगों ने किया सलाम 
जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह लाडल और जगतार सिंह बैरमपुर मोटरसाइकिल से भाखड़ा नहर के पास से गुजरते रहे थे। इसी दौरान जब वह नया मलकपुर नज़दीक पहुंचे तो उन्होंने एक बुज़ुर्ग महिला को नहर में डूबते देखा तो दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी पगड़ी खोल कर उसकी तरफ फैंक दी। देखते ही देखते राहगीर इकठ्ठा होने शुरू हो गए और उन्होंने नौजवानों का साथ देते हुए महिला को बाहर निकाला। वहीं वहां मौजूद लोग उन्हें सलाम करते हुए  नजर आए।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!